गोल्डेन पैलेस लखनऊ में आयोजित दीन और हम प्रोग्राम के पुरस्कार वितरण समारोह में डाक्टर सय्यद कल्बे सादिक़ नक़वी नें अपनी स्पीच की शुरूआत दीन और हम लेक्चर सीरीज़ की तारीफ़ के साथ की और इस तरह के प्रोग्रामों को लगातार और विभिन्न शिया बहुल क्षेत्रों में आयोजित करने पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने क्लासेज़ में लड़कियों के बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पर क़ौम के विकास की उम्मीद ज़ाहिर की और कहा कि ज्ञान की तरफ़ लड़कियों और महिलाओं का बढ़ता हुआ रुझान क़ौम की तरक़्क़ी का संकेत है। उन्होंने मौजूदा हालात पर बात करते हुए पिछले दिनों लखनऊ के शांतिपूर्ण वातावरण को ख़राब करने वालों की निंदा की और वहाँ मौजूद लोगों को एक ख़ास संदेश देते हुए कहा कि मोहर्रम क़रीब है, हमें अभी से इसके लिये तैयार होना चाहिये लेकिन हथियार से नहीं बल्कि इल्म हासिल करके तथा आपसी एकता के भाव को पैदा कर के। हमें अपने आस पास रहने वाले विभिन्न मुस्लिम भाइयों से सम्बंध बढ़ाना चाहिये और आपसी मतभेदों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिये।प्रोग्राम में डाक्टर कल्बे सादिक़ के अलावा तूबा मासिक पत्रिका के एडीटर और मिस्बाहुल हुदा पत्रिका के चीफ़ एडीटर मौलाना मन्ज़र सादिक़ ज़ैदी साहब, प्रोफ़ेसर अनीस अशफ़ाक़, मौलाना मूसी रज़ा नें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
14 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 451683
गोल्डेन पैलेस लखनऊ में आयोजित दीन और हम प्रोग्राम के पुरस्कार वितरण समारोह में डाक्टर सय्यद कल्बे सादिक़ नक़वी नें अपनी स्पीच की शुरूआत दीन और हम लेक्चर सीरीज़ की तारीफ़ के साथ की और इस तरह के प्रोग्रामों को लगातार और विभिन्न शिया बहुल क्षेत्रों में आयोजित करने पर ज़ोर दिया।